फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Aravalli Farmers' Club honored Dr. Naresh Kaushik.

Rewari News: अरावली किसान क्लब ने डॉ. नरेश कौशिक का किया सम्मान

Sat, 25 Apr 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Aravalli Farmers' Club honored Dr. Naresh Kaushik.
कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : क्लब
रेवाड़ी। अरावली किसान क्लब की ओर से मॉडल टाउन स्थित कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बावल कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में डायरेक्टर ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला ने किया। इस दौरान सत्यवान धनखड़ ने अपनी कविता के माध्यम से डॉ. कौशिक के सरल व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और कृषि क्षेत्र में योगदान का वर्णन किया।
विज्ञापन

समारोह में कृषि अधिकारियों, विशेषज्ञों और सैकड़ों प्रगतिशील किसानों ने एक स्वर में डॉ. कौशिक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें फूल-मालाएं, शॉल (लोई), बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर यादव, डॉ. मनदीप यादव, डॉ. बलबीर सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ से आईं बनारसी देवी, रेनू यादव, भूपेंद्र चौधरी, उदमीरा व राकेश सहित सैकड़ों किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed