फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The ambulance driver said, "Everyone was terrified when they heard the workers' screams..."

Rewari News: एंबुलेंस चालक बोला- मजदूरों की चीखें सुन हर कोई सहम गया...

Tue, 10 Mar 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The ambulance driver said, "Everyone was terrified when they heard the workers' screams..."
डॉ. सागर अरोड़ा
भिवाड़ी। मिट्टी में दबे मजदूर की सांसें धीमी होती जा रही थीं। हर तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही थी। राहत कार्य में जुटे लोग मलबे से लोगों को निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे। लेकिन फिर भी लोगों की अस्पताल में सांसें थम गईं। यह मंजर जिसने भी देखा वह सहम गया। यह कहना था एंबुलेंस चालक राजू का जो सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

सिधरावली में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। ग्लोबल सिग्नेचर नामक निर्माणाधीन सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा था। तभी अचानक बेसमेंट में मिट्टी की दीवार धंस गई। हादसे में कुल 10 मजदूर दब गए जिनमें से 7 की जान चली गई।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि मजदूर को बचाने के लिए राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। आसपास के लोग और अन्य मजदूरों ने मिलकर दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन मलबा इतना था कि लोगों को सांस भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक राजू ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। मंजर देखकर चकित रह गया। मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालना आसान नहीं था। बाद में शवों को भिवाड़ी के अस्पताल ले जाया गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मिट्टी का दबाव इतना अधिक था कि मजदूरों को बाहर निकालना बेहद कठिन था।
मृतकों में से एक के भाई नरेंद्र ने कहा कि फोन आया कि हादसा हो गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि भाई सतीश भी इसमें शामिल था। हादसा लापरवाही की वजह से हुआ। यह सब सोचकर दिल बहुत दुखता है।


इलाज के दौरान 7 लोगों की गई जान
भिवाड़ी अस्पताल इंचार्ज डॉ. सागर अरोड़ा बताया कि हमारे यहां पर सात लोग आए थे। सभी मिट्टी में दबे हुए प्रतीत हो रहे थे। एकदम से इतनी सारी बॉडी देखकर काफी अचंभव हुआ। बाद में इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। घायल लोगों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा काफी खतरनाक था।

डॉ. सागर अरोड़ा

डॉ. सागर अरोड़ा

डॉ. सागर अरोड़ा

डॉ. सागर अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed