फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The aim is to promote research activities: Prof. Dilbagh

अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देना लक्ष्य : प्रो. दिलबाग

Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The aim is to promote research activities: Prof. Dilbagh
फोटो : 17आईजीयू के विकास की भावी योजनाओं पर चर्चा करते कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने विभागाध्यक्षों, डीन एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर योजनाओं पर चर्चा की। प्रो. दिलबाग ने कहा कि एकेडमिक और अनुसंधान की गतिविधियों को बढ़ावा देना लक्ष्य है।
प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को आगे ले जाने में सभी को योगदान देना चाहिए। हमारा लक्ष्य एकेडमिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देना है। समय पर परिणाम घोषित करने, डीएमसी देने और छात्रों की मदद करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने कहा कि कहा कि एकेडमिक योजना तैयार करने की आवश्यकता है ताकि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों का कौशल विकास किया जा सके।
इसमें विद्यार्थियों के कौशल विकास, कोर्स, इंटर्नशिप आदि पर फोकस करके उनके कौशल को निखारा जाना चाहिए ताकि उन्हें रोजगारपरक शिक्षा दी जा सके। एकेडमिक इंडस्ट्री मीट पर फोकस किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इंडस्ट्री ओरिएंटेड सिलेबस बनाए जाएं और विद्यार्थियों को कैंपस में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. विजय कुमार, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. रविंद्र, तेज सिंह, डॉ. सतीश कुमार, प्रो. सविता श्योराण, डॉ. रितु बजाज, डॉ. मीरा भांभा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed