फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The administration held a direct dialogue with the general public, listened to their grievances, and resolved them.

Rewari News: प्रशासन ने आमजनता के साथ किया सीधा संवाद, सुनीं समस्याएं किया समाधान

Sun, 15 Mar 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The administration held a direct dialogue with the general public, listened to their grievances, and resolved them.
रेवाड़ी। गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमें
रेवाड़ी। जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम जिले के गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनी और उनका मौके पर समाधान करवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से रूबरू होते हुए डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार जनसेवा को समर्पित होकर कार्य कर रही है। ग्रामीणों के घर द्वार उनकी जनसुनवाई करने के उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन गांवों में पहुंच रहा है। इस दौरान एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि युवाओं को नशा से दूर रखने के लिए उनको शिक्षा और खेलों के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के सम्मान के लिए समाजसेवी रवि चौहान और युवरानी अनीता चौहान द्वारा गांव की महिलाओं को लक्की ड्रा के माध्यम से 5 वॉशिंग मशीन भेंट कीं। डहीना ब्लॉक की 12वीं कक्षा व उससे ऊपर कक्षा की लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, जिला के सरपंचों व पूर्व सरपंचों के सम्मान स्वरूप एक मोटरसाइकिल लक्की ड्रा के माध्यम से निकालते हुए विजेताओं को भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम में जहां डीसी अभिषेक मीणा ने वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को साइकिल भेंट कर प्रोत्साहित भी किया गया। इसके अलावा डीसी ने आंगनबाड़ी का निरीक्षण करने के साथ ही गांव में बनने वाले मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। डीसी और एसपी ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।




विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

डीसी अभिषेक मीणा ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने हेल्प डेस्क हैप्पी कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, हर घर हर ग्रहणी योजना, निरोगी हरियाणा, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जल संरक्षण अभियान, जिला सैनिक बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉल का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर एक शाम सुखदेव दादा के नाम सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति भी दी गई। मौके पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, डीएसपी पवन कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल और डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित विभागीय अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

रेवाड़ी। गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमें

रेवाड़ी। गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed