फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The administration had a direct dialogue with the villagers, listened to their problems and resolved them on the spot

Rewari News: प्रशासन ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, समस्याएं सुन मौके पर निपटाया

Wed, 28 May 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The administration had a direct dialogue with the villagers, listened to their problems and resolved them on the spot
फोटो: 21रेवाड़ी। गांव बोडिया कमालपुर के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में
रेवाड़ी। बुधवार शाम जिला प्रशासन की ओर से गांव बोडिया कमालपुर के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया। साथ ही गांव के प्रतिभावान विद्यार्थियों को डीसी व एसपी ने सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसी और एसपी का स्वागत करते हुए विकास कार्यों से संबंधित मांगों की जानकारी दी। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से रूबरू होते हुए डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार जनसेवा को समर्पित होकर कार्य कर रही है। प्रशासन हर समय नागरिकों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे गांव के विकास में अपना योगदान दें। डीसी ने कहा रात्रि ठहराव कार्यकम के माध्यम से प्रशासन आमजन तक सीधा संवाद करते हुए लोगों की शिकायतों का निदान सुनिश्चित कर रहा है।

नशे से दूर रह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े युवा : एसपी
एसपी हेमेन्द्र मीणा ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति को हर हाल में रोकना है। इसके लिए प्रशासन और आमजन को मिलकर प्रयास करने होंगे। यदि गांव में किसी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन को दें ताकि समय रहते उस पर ठोस कार्रवाई की जा सके। उन्होंने गांव में भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीईओ सुभाष चंद, बीडीपीओ कविता, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, बिजली निगम के एक्सईएन कुलदीप नेहरा, सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया, तहसीलदार श्रीनिवास, नायब तहसीलदार श्याम लाल, प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश यादव व सरपंच नेहा सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed