फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused, who had come to sell utensil cleaning powder, cleaned the gold chain.

Rewari News: बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने आए आरोपी सोने की चेन साफ कर गए

Thu, 29 Aug 2024 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
The accused, who had come to sell utensil cleaning powder, cleaned the gold chain.
कोसली। गांव नठेड़ा में एक घर में बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने आए दो व्यक्ति 1.45 लाख रुपये की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव नठेड़ा निवासी नीतू यादव ने बताया कि बीते दिन दोपहर 11 बजे के आसपास वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

तभी दो अज्ञात व्यक्ति घर में आए और कहने लगे कि वह बर्तन साफ करने का पाउडर बेचते हैं और इस पाउडर से आभूषण भी साफ हो जाते हैं। दोनों आरोपियों की बातों में आकर पीड़िता ने अपनी सोने की चेन उनको साफ करने के लिए दे दी। दोनों आरोपी मौके का फायदा उठाकर सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक चेन की कीमत 1.45 लाख रुपये है। कोसली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed