फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused who acted as a mediator to provide accounts to cyber thugs has been arrested

Rewari News: साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थता करने वाला आरोपी काबू

Thu, 31 Jul 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The accused who acted as a mediator to provide accounts to cyber thugs has been arrested
फोटो : 1आरोपी, राजेश कुमार देगड़ा। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा निवासी राजेश कुमार देगड़ा को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी दीपक जैन ने एफआईआर में बताया था कि गत 17 अप्रैल को उसके पास व्हाट्सएप मैसेज आया था। मैसेज करने वाली ने खुद को एक कंपनी की एचआर स्पेशलिस्ट बताते हुए ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने को कहा था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने एक लिंक भेजा जिस पर क्लिक करने के बाद उसने आईडी बना ली। शुरू में उसे टास्क के नाम पर 125 रुपये दिए गए। यह राशि आने के बाद उससे अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन बार में 1.30 लाख ट्रांसफर करा लिए। जब उसने पैसा वापस पाने का प्रयास किया तो उससे और रुपये जमा कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा की ढाणी सेरावतो निवासी अजय देगड़ा, मनीष कुमार व मध्यप्रदेश के जिला दतिया के मोहल्ला दालान का बास निवासी गणेश कुशवाहा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed