{"_id":"67ec3af178606bae280f283c","slug":"the-accused-of-stealing-oil-by-damaging-the-pipeline-was-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-217325-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पाइप लाइन को क्षति पहुंचाकर तेल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पाइप लाइन को क्षति पहुंचाकर तेल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Apr 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 21आरोपी, समीर पांडे। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की मुद्रा-पानीपत पाइप लाइन के रेवाड़ी-पानीपत सेक्शन से तेल चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुजराज के अहमदाबाद हाल आबाद यूपी के जिला जौनपुर के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र निवासी समीर पांडेय के रूप में हुई है।
पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन रेवाड़ी के सहायक प्रबंधक सचेत यादव ने शिकायत में बताया था कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की मुद्रा-पानीपत पाइप लाइन के रेवाड़ी-पानीपत सेक्शन से 28 फरवरी 2024 को गश्त करते समय, गार्ड राधेश्याम को गांव भाड़ावास की सीमा में कच्चा तेल बिखरा हुआ मिला। इस सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो गांव भाड़ावास की सीमा में किसी व्यक्तियों द्वारा पाइप लाइन को क्षति पहुंचाकर तेल चोरी किया गया था। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी अवधेश उर्फ दीपू, भारत, शिवराज, मुकेश, अभिषेक उर्फ पिंटू, सूर्य प्रकाश उर्फ मोनू व बलविंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने समीर को भी गिरफ्तार कर लिया है।