फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of cheating by promising job was arrested

Rewari News: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating by promising job was arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर कार मैकेनिक से 96 हजार 219 रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के जिला मुक्तेश्वर के गांव राता डिब्बा निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पिछले वर्ष 9 सितंबर को मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी हीरालाल ने शिकायत में बताया था कि वह कार मैकेनिक का कार्य करता है।
विज्ञापन

उसके पास 4 सितंबर 2024 को एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे नौकरी लगाने की बात कही थी। इसके बाद उसने 1100 रुपये एक खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने उसे मेडिकल कार्ड बनवाने व दूसरी औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर सात बार में कुल 96 हजार 219 रुपये डलवा लिए। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
इस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed