फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused driver arrested with a truck full of liquor

शराब से भरे ट्रक के साथ आरोपी चालक गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The accused driver arrested with a truck full of liquor
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने करीब 1060 पेटी शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के तरणतारण जिले के गांव खाक (कल्ला) निवासी सुखजिंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक 14 टायरा ट्रक के पीछे नीले रंग का कंटेनर रखा हुआ है। उसका ड्राइवर सुखजिंद्र सिह गांव खाक (कल्ला) थाना गोदवाल साहब जिला तरनतारन पंजाब, कंटेनर में चंडीगढ़ से शराब भरकर गुजरात ले जा रहा है। यह ट्रक एनएच-71 से होते हुए आसाम आयल के पास उतरकर सर्विस लाइन होते हुए जाएगा। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत आसाम आयल पेट्रोल पंप के नजदीक सर्विस रोड पर जयपुर की तरफ जाने वाले रोड पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद नाकाबंदी के स्थान पर उक्त ट्रक के पहुंचने पर उसे रुकवाकर चालक को काबू कर लिया गया। साथ ही कंटेनर में भरे माल के कागजात मांगने पर ड्राइवर ने चावल के बिल बिल्टी पेश की। पुलिस ने कन्टेनर को खुलवाकर चेक किया तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं। शराब की पेटियों को नीचे उतारकर चेक किया तो उसमें कुल 1060 पेटी शराब बरामद हुई। चालक शराब का लाइसेंस नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ट्रक चालक सुखजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को चालक को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed