फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused arrested for duping a transporter of Rs 44,000 by posing as a fake SHO

Rewari News: फर्जी एसएचओ बनकर ट्रांसपोर्टर से 44 हजार रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested for duping a transporter of Rs 44,000 by posing as a fake SHO
फोटो : 2आरोपी, हिमांशु कौशिक। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी एसएचओ बनकर ट्रांसपोर्टर से 44 हजार रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी नारनौल के देवस्थान निवासी हिमांशु कौशिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गांव आसलवास निवासी नरेंद्र कुमार ने एफआईआर में बताया था कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। 15 मई को उनके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एसएचओ बोल रहा है। उसकी एक गाड़ी नोएडा से तीन एक्सिडेंट करके निकली है।
विज्ञापन

वह इस मामले में समझौता करा सकता है, लेकिन इसके लिए उसे पैसे देने होंगे। उसकी बात पर विश्वास करते हुए उसने बताए गए नंबरों पर अपने नंबर से 22 हजार रुपये और अपने दोस्त के नंबर से 22.7 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने कुल 44 हजार 700 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब उसने अपनी गाड़ी के चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी का कोई एक्सिडेंट नहीं हुआ है। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने हिमांशु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed