फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Terror of stray animals in Rewari: A cow trampled a young man in Sector 4

रेवाड़ी में आवारा पशुओं का आतंक: सेक्टर 4 में गाय ने युवक को रौंदा, बचाने आए लोगों पर भी हिंसक हुई; CCTV वायरल

Sat, 28 Jun 2025 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Jun 2025 12:47 PM IST
सार

रेवाड़ी में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा है। सेक्टर 4 के एक युवक को गाय ने निशाना बनाया और हमला कर दिया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Terror of stray animals in Rewari: A cow trampled a young man in Sector 4
गाय ने युवक पर किया हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के सेक्टर-4 में हिंसक गाय ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में अंशुल बेनीवाल को गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि हिंसक हुई गाय अंशुल बेनीवाल के पीछे दौड़ रही है। जब अंशुल खाली प्लाट में गिरा तो करीब 5 मिनट तक गाय रौंदती रही।

विज्ञापन


बेनीवाल की चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने दौड़े तीन से चार लोगों को गाय मारने दौड़ पड़ी। उसके बाद जैसे तैसे अंशुल को बचाया गया। घायल के परिजनों ने बताया कि पीड़ित अंशुल शाम के समय घर से बाइक पर पास के पार्क में खेलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसके पीछे से एक गाय दौड़ पड़ी और उसे बाइक समेत गिरा लिया।
विज्ञापन




अंशुल जान बचाने के लिए दौड़ा तो पीछे-पीछे दौड़कर अंशुल को एक खाली प्लॉट में गिराकर करीब पांच मिनट तक पैरों से रौंदती रही। हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद पिछले चार महीनों में करीब 1000 बेसहारा पशुओं को पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन सड़कों पर इनका आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। शहर में अब तक बेसहारा पशुओं के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि गोशाला संचालकों की मीटिंग बुलाई गई थी, ताकि इन सभी पशुओं को गोशालाओं में भेजा जा सके। लापरवाही जिसकी भी मिलेगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पालतु गोवंश को खुले में छोड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के लिए कहा था।

एक गाय ने 5 लोगों पर किया था हमला
बता दें कि कुतुबपुर इलाके में एक गाय ने 5 लोगों पर 17 जून को हमला कर दिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। 2 लोगों को काफी चोटें आई थीं। तब गाय को पकड़ लिया गया था।

पशुओं को पकड़ने का टारगेट 1300 का रखा
बता दें कि नगर परिषद की तरफ से करीब जून तक 1000 से अधिक गोवंश पकड़े गए हैं। बावजूद शहर में गोवंश बड़ी संख्या में दिख रहे हैं। नगर परिषद ने पशुओं को पकड़ने का टारगेट 1300 का रखा है। ऐसे में यह टारगेट भी जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। इस बार देखने वाली बात यह होगी कि नगर परिषद की तरफ से गोवंशों को पकड़ने के लिए टारगेट बढ़ाया जाता है या नहीं। क्योंकि हर बार नगर परिषद ने 1300 के आसपास ही पशु एक साल में पकड़े हैं। ठोस योजना ना होने के कारण सड़कों पर गोवंश देखने को मिलते हैं। अगर इस बार नगर परिषद ने टारगेट नहीं बढ़ाया तो गोवंश सड़कों पर बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे।


इस वजह से बढ़ती है पशुओं की संख्या
बता दें कि हर साल पशुओं की संख्या बढ़ने का एक मुख्य कारण यह भी है कि लक्ष्य हमेशा एक जैसा ही रहा है। औसतन हर साल की बात करें तो 1300 के आसपास पशु पकड़े जाते हैं। साल 2021 में भी 1300 पशु, 2022, 2023, 2024 में भी स्थिति इसी प्रकार की रही। इस साल भी 1300 पशु पकड़े जाएंगे। अगर नगर परिषद पशुओं को पकड़ने की संख्या नहीं बढ़ाता है तो सड़कों पर बेसहारा पशुओं से निजात लोगों को नहीं मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed