Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tender for cattle capture ends; risk of traffic congestion and accidents in marketplaces

Rewari News: कई महीनों से गोवंश पकड़ने का टेंडर खत्म, धारूहेड़ा के बाजारों में जाम और हादसों का खतरा

Wed, 11 Nov 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tender for cattle capture ends; risk of traffic congestion and accidents in marketplaces
धारूहेड़ा में घूमते बेसहारा पशु। संवाद 
धारूहेड़ा। नगर पालिका की ओर से दिया गया बेसहारा गोवंशों को पकड़ने का ठेका कई माह से समाप्त होने के कारण बेसहारा गोवंश नहीं पकड़े जा रहे हैं। स्थिति यह है कि बेसहारा गोवंशों का झुंड सड़कों पर जहां तहां बैठा रहता है जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। गोवंशों के चलते हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक गोवंशों की मौजूदगी के कारण कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती थी। खासकर त्योहारों और बाजारों में भीड़भाड़ के दौरान लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी। बाजारों में जगह-जगह गोवंश सड़कों पर बैठे नजर आते हैं।
विज्ञापन

एक ओर दुकानदारों के प्रतिष्ठानों के सामने ग्राहकों की आवाजाही रहती है, वहीं दूसरी ओर सड़क के बीच बैठे गोवंश और बेतरतीब खड़े वाहन यातायात में बाधा पैदा करते रहे। इससे दुकानदारों के कारोबार के साथ-साथ आम नागरिकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार प्रवीण कुमार, परमजीत, बिजेंद्र और यशवंत आदि ने बताया कि धारूहेड़ा के बाजारों में पहले से ही वाहनों की अधिक पार्किंग के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। इसके साथ ही सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश बैठे रहने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
कई बार बाजार में वाहन निकालना तक मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन गोवंशों के कारण रास्ते बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि गोवंशों के अचानक सड़क पर आ जाने या बीच रास्ते में बैठने से दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों के साथ हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।

टेंडर खत्म होने से कई महीनों तक बनी रही समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवंशों को पकड़ने के लिए नगर पालिका की ओर से नियमित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बेसहारा पशु सड़कों और बाजारों में इकट्ठा न हों। ठेका समाप्त होने के बाद नई एजेंसी की नियुक्ति में देरी के चलते समस्या लगातार बनी रही। लोगों ने मांग की कि केवल गोवंश पकड़ने की औपचारिक कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित अभियान चलाकर पूरे नगर पालिका क्षेत्र को इसके दायरे में लाया जाए। साथ ही पकड़े गए गोवंशों को उचित व्यवस्था वाली गोशालाओं में सुरक्षित भिजवाया जाए, ताकि वे दोबारा सड़कों पर नजर न आएं।

शहरवासियों को अभियान शुरू होने का इंतजार
अब नगर पालिका की ओर से नई एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए जाने के बाद शहरवासियों को अभियान शुरू होने का इंतजार है। लोगों की मांग है कि मुख्य बाजारों, व्यस्त सड़कों, कॉलोनियों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर गोवंशों को पकड़ा जाए। इसके साथ ही अभियान की नियमित निगरानी भी होनी चाहिए, ताकि कुछ दिनों की कार्रवाई के बाद समस्या फिर से पहले जैसी न हो जाए। शहरवासियों को उम्मीद है कि नई एजेंसी के काम शुरू करने से बाजारों में जाम और सड़कों पर हादसों का खतरा कम होगा तथा आमजन और व्यापारियों को राहत मिलेगी।


नई एजेंसी को जारी किया वर्क ऑर्डर

नगर पालिका सचिव सुमित कुमार ने बताया कि बुधवार को ही गोवंशों को पकड़ने के लिए नई एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। एजेंसी जल्द ही नगर पालिका क्षेत्र में घूमने वाले बेसहारा गोवंशों को पकड़कर गोशाला में भिजवाने का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि नई एजेंसी के माध्यम से क्षेत्र में गोवंशों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

धारूहेड़ा में घूमते बेसहारा पशु। संवाद 

धारूहेड़ा में घूमते बेसहारा पशु। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed