फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temperature drops, cold rises

तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी

Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Temperature drops, cold rises
जिले में ठंड का असर बरकरार है। बुधवार रात तक रुक रुककर हुई बूंदाबांदी का असर वीरवार को भी रहा। सुबह से सर्द हवा चलने के साथ अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहे। बावल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में क्षेत्रिय अनुसंधान केंद्र के रीजनल डायरेक्टर डॉ. धर्मबीर के अनुसार 9 जनवरी तक बारिश की संभावना है। ठंड बढ़ने से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे तो कुछ लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव का प्रयास करते रहे। वीरवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम 15 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम 24.4 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस था। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बूंदाबांदी और बारिश से फसलों के लिए फायदा होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डा. रणबीर सिंह का कहना है कि खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। अब बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ने से वृद्ध और बच्चों को और ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई। इसमें कोसली और बावल में छह-छह मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा जाटूसना में पांच, रेवाड़ी में चार, धारूहेड़ा और नाहड़ में तीन-तीन, परखोत्तमपुर में ढाई और पाल्हावास और डहीना में दो-दो मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed