फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temperature @ 42.5... Avoid direct sunlight between 12pm and 3pm

Rewari News: पारा <bha>@</bha> 42.5... दोपहर 12 से 3 धूप में सीधे न जाएं

Sat, 26 Apr 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 26 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Temperature @ 42.5... Avoid direct sunlight between 12pm and 3pm
फोटो : 15गर्मी से बचाव के ​लिए छाता लेकर जाती युव​तियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही लू लगने से लोग परेशान हैं।
जिले में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के कारण लोगों ने दिन में घर से निकलना भी बंद कर दिया है। लू चलने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान बढ़ने के कारण अब बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। बिजली की खपत 78 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। लोग अब कूलर, एसी फ्रिज का भी बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहे हैं। अगर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है तो 80 लाख यूनिट बिजली की खपत पहुंच सकती है।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार अगर मौसम ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं। बच्चे को धूप से बचाएं। लू और धूप से बचाव जरूरी है। उल्टी, घबराहट या तेज सिरदर्द या सीने में दर्द हो तो चिकित्सक को दिखाएं। गर्मी के कारण सिविल अस्पताल में उल्टी, चक्कर आने, घबराहट, तेज सिरदर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना ऐसे 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में जितना हो सके, घर से निकलने से बचें। दोपहर में निकलने से लू भी लग सकती है, सुबह और शाम के समय ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:

फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि गर्मी में वृद्ध और कमजोर लोगों की विशेष देखभाल करें। वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनका हाल जानें। यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें या उन्हें नहलाएं। अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर को बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed