फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tell the stories of heroes to your children in your homes: Nisha Sikri

अपने घरों में बच्चों को वीरों की गाथाएं सुनाएं : निशा सीकरी

Mon, 09 Jun 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tell the stories of heroes to your children in your homes: Nisha Sikri
फोटो : 9पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एक मंच पर आए ​अतिथिगण व संस्था के पदाधिकारी।
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में गो सेवक सोनू सरपंच के बलिदान को समर्पित कार्यक्रम गो सेवक सोनू सरपंच का बलिदान-नमन कर रहा हिंदुस्तान का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नई दिशा युवा मंच के प्रधान एडवोकेट निशांत यादव व पूर्व सरपंच शीशराम यादव पहुंचे।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि गो सेवक सोनू सरपंच का बलिदान हम सभी के लिए महान प्रेरणा बन गया है। पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्याम सुंदर हिंदू, विश्व हिंदू परिषद के जिला सचिव राजकुमार यादव ने कहा कि गो सेवक सोनू सरपंच के बलिदान से प्रेरणा लेकर आज युवा गो रक्षा के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन

महिला प्रधान निशा सीकरी, संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविाद मधु गुप्ता, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज ने कहा कि आज आवश्यकता है कि अपने घरों में बच्चों को वीरों की गाथाएं सुनाने की। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए गुरु तेग बहादुर शहीदी जत्थे के संयोजक सरदार कशमीर सिंह, पतंजलि के मीडिया प्रभारी मुकेष कुमार, प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद बलबीर अग्रवाल, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रो. सीएल सोनी, खुशियों के ब्रांड अंबेसडर प्रदीप शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, हिमांशु पिपलानी, विनोद गोयल व अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed