फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tell children the story of the glory of Sahibzadas: Preeti

बच्चों को बताएं साहिबजादों की गौरव गाथा : प्रीति

Sun, 05 Jan 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tell children the story of the glory of Sahibzadas: Preeti
फोटो : 01पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आमजन। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसमें प्रीति कपूर ने कहा कि साहिबजादों की गौरवगाथा बच्चों को बताना चाहिए। मुख्यातिथि बीएमजी ग्रुप के निर्देशक रवि गुप्ता, समाजसेवी आदर्श राजपाल रहे। संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि गुरु साहिब ने सर्वस्व न्योछावर कर धर्म की रक्षा की। श्री गुरु नानक सिंह सभा गुरुद्वारा बारा हजारी के प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह विग, पंजाबी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सरदार बलबीर सिंह व गुरु तेग बहादुर शहीदी जत्थे के संयोजक सरदार कश्मीर सिंह ने कहा कि चारों साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी दी। निशा सीकरी, डॉ. नीरू वर्मा दशमेश पिता के बलिदान की गौरव गाथा बताई। प्रो. सीएल सोनी, डॉ. बलबीर अग्रवाल, त्रिभुवन भटनागर, डॉ. आरके जांगड़ा व प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र गेरा, देवेंद्र कुमार, कपिल कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, सोनिया कपूर, सुदर्शन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed