{"_id":"6742215c5d13eb55f1058524","slug":"team-engaged-in-search-of-tb-patient-rewari-news-c-198-1-rew1001-211952-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टीबी मरीज की तलाश में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टीबी मरीज की तलाश में जुटी टीम
Sun, 24 Nov 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में टीबी रोगियों की तलाश में जुटी है। इस वर्ष टीबी के मरीज तेजी से बढ़े हैं जिससे जांच का दायरा बढ़ाया गया है। जिले में फिलहाल 1400 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।
टीबी के मरीजों को अब निक्षय पोषण योजना की राशि 500 की जगह 1000 रुपये दी जाएगी। दरअसल, देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल बस यूनिट गांव-गांव जा रही है। बस में ही टीबी, एनसीडी, एएनसी, शुगर, बीपी जांच हो रही है। एक्स-रे भी होगा और तत्काल रिपोर्ट दी जाएगी। टीबी के उपचार में पोषण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि जो भी नए मरीज आएंगे उनको पोषण योजना के तहत 1 हजार रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे। टीबी मरीजों को ढूंढने के लिए अभियान भी चल रहा है।