फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Team arrives to inspect the beautification of Rajiv and Maharana Pratap Chowk.

Rewari News: राजीव और महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण की जांच करने पहुंची टीम

Sat, 10 Oct 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Team arrives to inspect the beautification of Rajiv and Maharana Pratap Chowk.
रेवाड़ी। शहर के राजीव चौक और महाराणा प्रताप चौक पर सौंदर्याकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के मामले में चंडीगढ़ से आई टीम ने औचक निरीक्षण किया। विधानसभा समिति में दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) मुख्यालय की ओर से जांच टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय के एसई और एक्सईएन स्तर के अधिकारियों के साथ नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ और जेई भी मौजूद रहे। टीम ने दोनों चौकों पर निर्माण कार्यों, फव्वारों की स्थिति और उनमें इस्तेमाल एसएस 304 स्टील की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विजेंद्र यादव और एडवोकेट अरविंद यादव ने आरोप लगाया कि महाराणा प्रताप चौक पर करीब 20 लाख और राजीव चौक पर लगभग छह लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन फव्वारे एक दिन भी सही ढंग से नहीं चले। अधिकारियों ने बताया कि मोटर निकल जाने के कारण फव्वारे बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम और नगर परिषद अधिकारियों ने अगले 10 दिनों में दोनों चौकों पर नई मोटर और फव्वारे लगाकर चालू करने का आश्वासन दिया। निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के रेट कोटेशन मंगवाकर बाजार दरों से मिलान किया जाएगा। जांच में दरों में अंतर या वित्तीय अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed