{"_id":"6772df5175842ea0990b9c2b","slug":"teaching-system-will-improve-through-capacity-building-training-rewari-news-c-198-1-rew1001-213388-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: क्षमतावर्धन प्रशिक्षण से सुधरेगी अध्यापन प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: क्षमतावर्धन प्रशिक्षण से सुधरेगी अध्यापन प्रणाली
Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 08डायट हुसैनपुर में क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए शिक्षकगण। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से डायट हुसैनपुर में चल रहे सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापकों के पांच दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें 146 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि इस क्षमतावर्धन प्रशिक्षण से अध्यापन प्रणाली सुधरेगी।
प्राचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ 21वीं सदी के कौशलों, नवीन शिक्षण विधियों की जानकारी देना था। ये कौशल छात्रों को रटने से अधिक तथ्यों को समझाने पर केंद्रित हैं। आईएफआईसी विंग के प्रभारी डॉ. बीर सिंह ने बताया कि विभिन्न चरणों के माध्यम से पांच दिवसीय क्षमतावर्धन व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले 11 विषयों के प्राध्यापकों हिंदी 112, अंग्रेजी 121, गणित 119, केमिस्ट्री 72, बायोलॉजी 38, फिजिक्स 55, हिस्ट्री 65, राजनीतिक विज्ञान 71, इकोनॉमिक्स 24, कॉमर्स 36, जियोग्राफी 31 व संस्कृत के 83 कुल 828 प्राध्यापकों व कक्षा 6 से 8 को पढ़ने वाले अंग्रेजी के 99, हिंदी 55, विज्ञान 178, गणित 63 और सामाजिक विज्ञान के 146 कुल 541 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
कक्षा प्रथम से 12वीं तक के विद्यालयों के 140 मुखियाओं को पांच दिवसीय क्षमता वर्धन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एनएसक्यूएफ के 175 अध्यापकों, कंबटेंसी बेस्ड टीचिंग लर्निंग साइकिल के 575 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। नए वर्ष की शुरुआत में नव पदोन्नत प्राचार्यों की इंडक्शन ट्रेनिंग कराई जाएगी। प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए प्राध्यापक डॉ. जगदीश प्रसाद, हवा सिंह, रितु, सत्यपाल, डॉ. नरेन पाल, डॉ. संगीता, डॉ. सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, यशपाल, निशा, विवेक ने सहयोग किया।
विज्ञापन
ईटी विंग प्रभारी डॉ. विजय सिंह एवं सदस्य दीपक कुमार व अशोक यादव प्राध्यापक ने प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और अन्य गतिविधियों की सभी प्रक्रियाओं से गुजरने पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त करने तक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी कार्य में सहयोग किया। प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति 2020, विद्यालय आधारित मूल्यांकन, समावेशी शिक्षा, पोस एक्ट, सॉफ्ट स्किल्स, वीडियो मेकिंग की जानकारी दी गई।
फीडबैक सेशन में संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रबंधन एवं भोजन आदि व्यवस्था की प्रतिभागियों ने सराहना की। भविष्य में विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया। उच्च अधिकारियों मुख्य रूप से देवेंद्र कुमार प्रोग्राम ऑफिसर शिक्षा विभाग पंचकूला, वीरेंद्र सिंह नारा उपनिदेशक, डॉ. मधुप कुमार अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, अश्वनी सिंह विषय विशेषज्ञ, डॉ. संजय प्रकाश कौशिक विषय विशेषज्ञ एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम, कपिल पूनिया जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा चल रहे प्रशिक्षण खान-पान, प्रबंधन आदि का अवलोकन किया गया। प्रगति रिपोर्ट में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना कर अनुकरणीय बताया।