{"_id":"61b8ebd1900a5a3c0336c921","slug":"teachers-work-with-mutual-coordination-for-the-best-examination-results-hoshiyar-rewari-news-rtk632737184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें शिक्षक : होशियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें शिक्षक : होशियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। मिनी सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम होशियार सिंह ने की। उन्होंने बैठक में सरकार की ओर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सर्वप्रथम खंड नाहड़ की सक्षम टीम को प्रदेश में सक्षम समीक्षा स्कोर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। सेट थ्री कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बोर्ड की कक्षाओं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को आपसी समन्वय से कार्य करने के लिए प्रोत्सहित किया।
इस दौरान एसडीएम होशियार सिंह ने जरूरी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षा अधिकारियों ने एसडीएम को सभी विभागीय कार्य आपसी टीम भावना से निष्ठापूर्वक कार्य के लिए आश्वस्त किया। इस बीच नाहड़ के खंड शिक्षा अधिकारी रामअवतार यादव ने एसडीएम होशियार सिंह को खंड नाहड़ द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। एसडीएम ने समीक्षा बैठक में ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की शिक्षा, मेंटरिंग (विजिट कंप्लायंस एवं स्कूल कवरेज) मेंटरिंग एवं मॉनिटरिंग में आने वाली चुनौतियां, निष्ठा ट्रेनिंग सफल मेंटर्स की प्रशंसा, कर्मचारियों का टीकाकरण संबंधी विषयों पर बारीकी से चर्चा की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी मनदीप, सक्षम सहयोगी सुनीता रानी, एबीआरसी प्रियंका, अंशू, लक्ष्मीबाई सहित अन्य शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।