फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teachers and parents should make the child capable by giving right direction: Deepak Yadav

अध्यापक व अभिभावक बच्चे को सही दिशा देकर बनाएं काबिल : दीपक यादव

Sun, 11 Sep 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers and parents should make the child capable by giving right direction: Deepak Yadav
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव ‘प्रतिभा 2022’ का रविवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बृजलाल गोयल, विशिष्ट अतिथि दीपक यादव सिविल जज होडल, समाज सेविका रामा यादव, अमरजीत सिंह एडवोकेट, संजय डाटा, पीईबी के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एडवोकेट ने एक साथ दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। स्कूल के चेयरमैन सुहेल गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए छात्रों, अभिभावकों एवं स्कूल परिवार को इस आयोजन की बधाई दी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि दीपक यादव ने कहा कि अध्यापक व अभिभावक बच्चे को सही दिशा देकर काबिल बनाएं। उसे पढ़ाई और अच्छे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि बृजलाल गोयल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन अच्छा काम कर रहा है और वे इस स्कूल को हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं। समारोह में स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी, गुजराती और राजस्थानी नृत्य, नाटक, मूक अभिनय की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बाद में मुख्य अतिथि के हाथों शैक्षणिक सत्र साल 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कराया गया। समाजसेवी श्रीश्याम सुंदर सिंहल स्मृति मंच ने मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की।
विज्ञापन

इस मंच के संरक्षक सत्यवीर नाहड़िया व अध्यक्ष हेमंत सिंघल ने कहा कि यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष स्कूल के कक्षा 6 से 12 तक अपनी कक्षा में प्रथम आने वाले बाल और बालिका को दी जाती है। पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि अमरजीत यादव एडवोकेट और कोषाध्यक्ष अजय यादव ने भी विचार रखे। प्राचार्य डॉ. सुरभि गोयल, स्कूल के पूर्व प्राचार्य वेद प्रकाश सिंहल, पूर्व शिक्षकों ओपी वर्मा, उपेंद्र शर्मा, सुनील जैन, राजेंद्र सिंह डीपी, केदार गुप्ता, स्कूल की प्रबंधक मोनिका सिंघल मौजूद रहीं। मंच का संयुक्त संचालन शिक्षिका पूजा यादव और लायंस क्लब के पूर्व प्रधान राकेश गर्ग ने किया। समारोह में दिल्ली से आए पूर्व छात्र अमित डांग, मुख्य अतिथि बृजलाल गोयल, विशिष्ट अतिथि रामा यादव, अमरजीत यादव एडवोकेट, संजय डाटा, आलोक सिंघल, राजेंद्र सिंघल और अरुण गुप्ता ने स्कूल को सहयोग राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पीईबी के सचिव जगमोहन गुप्ता, केएलपी कॉलेज के सचिव कपिल गोयल, के उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, सतीश कॉलेज के प्रधान एनके गुप्ता, सचिव सुनील भार्गव, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, आरडीएस कॉलेज के उपप्रधान प्रधान महेंद्र गोयल, महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रधान रत्नेश बंसल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed