{"_id":"66354f17610738937d0fd0f7","slug":"teacher-said-duty-imposed-in-programs-admissions-affected-rewari-news-c-198-1-rew1001-204012-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिक्षक बोले- कार्यक्रमों में लगाई ड्यूटी, दाखिले प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिक्षक बोले- कार्यक्रमों में लगाई ड्यूटी, दाखिले प्रभावित
Sat, 04 May 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक नेहरू पार्क में हुई। इसमें सभी ब्लॉक प्रधान जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव व जिला कार्यकारिणी ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता राज्य कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। जिला महासचिव राजवीर यादव ने कहा कि सरकार द्वारा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया है। इसमें प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम में ड्यूटी की वजह से स्कूलों में नये सत्र के दाखिले प्रभावित हो रहे हैं। इससे स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने की बजाय घट रही है
यह कार्य सरकार सक्षम युवा या अन्य एजेंसी के माध्यम से भी करवा सकती है। ज्यादातर स्कूलों में दो अध्यापक हैं। इसमें से एक की ड्यूटी इसी कार्यक्रम में लगा दी गई है। दूसरा एफएलएन सेमिनार में चला गया। इस वजह से विद्यालय संचालन में काफी कठिनाई आती है। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ इस गैर विद्यालय ड्यूटी का विरोध करता है। कहा गया कि मिड-डे मील के बर्तन खरीदने के लिए अभी तक पैसा नहीं मिला है। डीईओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।