फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Teacher accused of sexually harassing student arrested Haryana crime news

महिला टीचर का कारनामा: नाबालिग छात्र के साथ किया गंदा काम, अच्छे नंबर का लालच दिया, अश्लील वीडियो भी बनाए

Mon, 23 Jun 2025 03:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

गुरुग्राम के निजी स्कूल की अध्यापिका पर आरोप है कि वह रेवाड़ी निवासी छात्र को कक्षा का कार्य कराने के बहाने घर बुलाकर उसका यौन शोषण करती थी।

विज्ञापन
Teacher accused of sexually harassing student arrested Haryana crime news
anuj crime - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला शिक्षिका ने स्कूल के नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अध्यापिका नाबालिग छात्र को होटलों में ले जाती थी और अपनी हवस की प्यास बुझाती थी। छात्र के घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। छात्र के यौन शोषण मामले में महिला अध्यापिका गिरफ्तार हो चुकी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग छात्र का यौन उत्पीड़न करने के मामले में शनिवार को आरोपी अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अध्यापिका को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम स्थित एक स्कूल में पढ़ाने वाली अध्यापिका ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसकी सुनवाई के लिए 20 जून को बहस हुई थी। हाईकोर्ट के जज संदीप मौदगिल की अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इससे पहले रेवाड़ी फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अध्यापिका की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में थाने में दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा था कि उनका नाबालिग बेटा गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने कक्षा की एक अध्यापिका पर बेटे का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

मामले की जानाकरी छात्र के पिता को बाद में हुई। इसके बाद पिता ने 3 मार्च को पुलिस के पास शिकायत दी। शिकायत के साथ उन्होंने पुलिस को कई वीडियो भी सौंपे। ये वीडियो खुद छात्र ने बनाए थे, जिनमें अध्यापिका उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती नजर आ रही है। मामले की जांच कर पुलिस ने 13 मार्च को केस दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया है।

अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर किया यौन शोषण
गुरुग्राम के निजी स्कूल की अध्यापिका पर आरोप है कि वह रेवाड़ी निवासी छात्र को कक्षा का कार्य कराने के बहाने घर बुलाकर उसका यौन शोषण करती थी। वह छात्र को अच्छे नंबर देने का लालच देकर उसका यौन शोेषण करती थी। अध्यापिका ने छात्र का कई बार होटल में ले जाकर भी यौन शोषण किया है। सबूत के तौर पर छात्र के पिता ने पुलिस को कई वीडियो दिए हैं।


छात्र को होटलों में ले जाती थी आरोपी अध्यापिका
अध्यापिका शादीशुदा है और उसकी उम्र 35 साल है। इसलिए घर पर पकड़े जाने के डर से छात्र को होटलों में ले जाने लगी। जून 2024 में अध्यापिका छात्र को रेवाड़ी के एक होटल में ले गई, जहां उसने फिर से छात्र का यौन शोषण किया। अगस्त और सितंबर में अध्यापिका उस छात्र को एक होटल में ले गई, जहां उसने छात्र के साथ संबंध बनाए। यह मामला यहीं नहीं थमा। अध्यापिका ने जब धारूहेड़ा स्थित एक सोसाइटी में अपना नया घर ले लिया तो यहां भी छात्र को बुलाने लगी। छात्र का आरोप है कि अध्यापिका ने अपने नए घर में भी उसका कई बार यौन शोषण किया। वह छात्र को अच्छे नंबर दिलाने का लालच देती थी, जिससे छात्र ने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed