फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Target to benefit 48 people under the Matrushakti Entrepreneurship Scheme.

Rewari News: मातृशक्ति उद्यमिता योजना में 48 को लाभ देने का लक्ष्य

Sat, 27 Jun 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Target to benefit 48 people under the Matrushakti Entrepreneurship Scheme.
रेवाड़ी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिले में 48 महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इनमें से 21 मामलों में 2,03,514 रुपये की अनुदान राशि दी जा चुकी है। जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि इस योजना के तहत वे महिलाएं पात्र हैं जिनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम है और आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है। लाभार्थी किसी भी बैंक ऋण की डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। समय पर किश्तों का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाता है।
विज्ञापन

इस योजना में ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फूड स्टॉल, पापड़-आचार निर्माण जैसे अनेक स्वरोजगार कार्य शामिल हैं। डीसी ने महिलाओं से अपील की है कि वे आगे बढ़कर इस योजना का लाभ लें और अपने हुनर को व्यवसाय में बदलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed