{"_id":"672a6e445b38f6ddca01b717","slug":"target-of-sowing-mustard-in-70-thousand-hectares-rewari-news-c-198-1-rew1001-211298-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 70 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 70 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई का लक्ष्य
Wed, 06 Nov 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 16रेवाड़ी। कोसली में गेहूं की बिजाई करते किसान। स्रोत : वीडियो ग्रैप
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मौसम अनुकूल होते ही किसानों ने गेहूं की बिजाई की तैयारी शुरू की दी है। नवंबर के प्रथम सप्ताह से गेहूं की बिजाई शुरू हो जाती है। तापमान की अधिकता के कारण अभी एक सप्ताह का समय और लग सकता है। इस बार जिले में 70 हजार हेक्टेयर में सरसों और 40 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य रखा गया है।
गेहूं की बिजाई से पहले सिंचाई करनी पड़ती है। ऐसे में कई दिन पहले ही तैयारी शुरू हो जाती है। अभी कुछ किसानों की सरसों की बिजाई भी बाकी है। पिछले दिनों बदले मौसम के चलते सरसों की बिजाई थम गई थी। अब फिर से बिजाई शुरू कर दी है। जिले में सरसों की बिजाई का लक्ष्य इस बार 70 हजार हेक्टेयर रखा गया है। वहीं, गेहूं का रकबा सरसों की बिजाई पर निर्भर करता है। सरसों की बिजाई कम होती है तो गेहूं का रकबा बढ़ जाएगा। गेहूं का रकबा इस बार 40 हजार हेक्टेयर रखा गया है। कृषि अधिकारियों के अनुसार गेहूं की बिजाई का उत्तम समय 5 नवंबर से 20 नवंबर तक है। इस अवधि के समय गेहूं की बिजाई की जा सकती है। गेहूं की बिजाई के लिए बीज लेने के लिए किसानों की बीज वितरण केंद्रों पर भीड लग रही है। इसके बाद 15 दिसंबर तक पछेती बिजाई भी की जा सकती है।
15 दिसंबर तक हो सकती पिचैती बिजाई
कृषि विभाग के एडीओ डाॅ. अनिल ने बताया कि जिले में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य इस बार 40 हजार हेक्टेयर रखा गया है, लेकिन बिजाई कम रह सकती है। पिछले वर्ष भी 34 हजार हेक्टेयर में ही गेहूं की बिजाई हुई थी। जिले में गेहूं की एचडी-3086 वैरायटी की ज्यादा बिजाई होती है। इसके अलावा 2967 भी बिजाई होता है। इनका प्रति एकड़ उत्पादन भी 50 से 55 मण के बीच होता है। 15 दिसंबर तक पिछैती बिजाई भी की जा सकती है। जिले में गेहूं की बिजाई के लिए किसानों ने गेहूं के नए कट्टे के बीज भी खरीदना शुरू कर दिया है।