फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tantrik did obscene acts with the woman, the victim did not have a child for five years

Rewari News: तांत्रिक ने महिला से अश्लील हरकतें की, पांच साल से पीड़िता को नहीं हुआ था बच्चा

Fri, 02 Jun 2023 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tantrik did obscene acts with the woman, the victim did not have a child for five years
रेवाड़ी। जिले के एक गांव निवासी महिला के साथ एक तांत्रिक ने उसके ही घर में अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी और उसके साथी मौके से भाग निकले। पांच साल से बच्चा नहीं होने पर महिला ने तांत्रिक को तंत्र विद्या के लिए घर बुलाया था। इससे पहले आरोपी तांत्रिक महिला से काफी सारे पैसे भी ले चुका था। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 25 साल की महिला की शादी के पांच साल बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था। किसी ने उसे बताया कि पलवल में एक इरफान नाम का तांत्रिक है, वह बच्चा नहीं होने की सूरत में तंत्र विद्या से उपचार करता है। पीड़िता ने इसके बाद तांत्रिक इरफान से संपर्क किया। तांत्रिक ने महिला से पूरी प्रक्रिया के सात लाख रुपये मांगे। महिला ने इस पर हां भी कर दी। इसके बाद इरफान ने महिला के घर आकर तंत्र क्रिया करने की बात कही।
विज्ञापन

दूध पिलाने के बाद अश्लील हरकतें
तांत्रिक इरफान उपचार के नाम पर उससे काफी सारे पैसे पहले ही ले चुका था। एक दिन इरफान, उसका साथी धनराज व दो तीन अन्य लोग तंत्र क्रिया करने के लिए उसके घर पहुंच गए। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे गर्म दूध में कुछ मिलाकर पिलाया और फिर एक कमरे में उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचाया तो तांत्रिक इरफान और उसके साथी घर से भाग गए। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी इरफान, धनराज व 2-3 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed