{"_id":"6a4fe81057da28c3d8038aa9","slug":"tannu-dies-at-safdarjung-hospital-cause-of-blast-remains-a-mystery-rewari-news-c-198-1-rew1001-241631-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सफदरजंग अस्पताल में तन्नू की मौत, धमाके की वजह बनी पहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सफदरजंग अस्पताल में तन्नू की मौत, धमाके की वजह बनी पहेली
Thu, 09 Jul 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हंसनगर में रविवार की शाम एक मकान में हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल तन्नू (23) ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
तन्नू की इसी वर्ष 25 नवंबर को शादी होनी थी। हादसे के समय उसका बड़ा भाई घर पर मौजूद नहीं था। उसका भाई एक निजी कंपनी में कार्यरत है। हादसे के समय वह कपड़े प्रेस कर रही थी।
धमाके की घटना के बाद से ही हादसे के कारणों को लेकर जांच जारी है लेकिन अभी तक धमाके की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
तन्नू की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धमाके की निष्पक्ष जांच कर जल्द कारणों का खुलासा किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।