Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tanks not cleaned in villages, people forced to drink contaminated water

Rewari News: गांवों में टंकियों की नहीं हुई सफाई लोग दूषित जल पीने को मजबूर

Sun, 02 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tanks not cleaned in villages, people forced to drink contaminated water
रेवाड़ी। कोसली में बनी पानी की टंकी के आसपास जमी गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। क्षेत्र के 54 गांवों में बनी पानी की टंकियों में अधिकतर की सफाई नहीं होने से उसके अंदर काई और गंदगी बैठ गई है जिससे पेयजल दूषित हो गया है। दूषित जल पीने से जलजनित बीमारियां होने की आशंका जताई जा रही है।
गर्मी का मौसम आते ही पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं गांवों में लगी पानी की टंकियों की सफाई नहीं की जा रही है जिससे टंकिया गंदगी से अटी पड़ी हैं। पानी के अंदर काई लगी हुई है। सफाई को लेकर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। पेयजल टंकियों की सफाई व्यवस्था को लेकर ना तो ग्राम पंचायतें और ना ही प्रशासन गंभीर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इन टंकियों के पानी से बदबू भी आती है। इस वजह से यह पानी पीना सेहत को खराब करने जैसा है। क्षेत्र के गांव नाहड़, मुमताजपुर, खुर्शीद नगर, भाला, जुडड़ी, करौली, भडंगीं सहित अनेक गांवों में बनाई गई टंकियों की हालात खराब हो चुकी है। निर्माण से लेकर अब तक उनकी साफ सफाई नहीं की गई है। ग्रामीण अक्सर इन्हीं टंकियों के पानी को घरेलू प्रयोग में लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भड़ंगी के सुरेंद्र, कृष्ण नगर के कंवरपाल, जगदीश, जाहिदपुर के विक्रम सुबेदार, प्यारेलाल, कोसली के दयावान, इन्द्र सिंह ने बताया कि आज तक गांवों में बनी टंकियों की सफाई नहीं हुई है तथा मजबूरी में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति विभाग द्वारा लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं।
पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख भूमिका पेयजल टंकियों की होती है। जिसमें एकत्रित पानी का ग्रामीण जरूरत पड़ने पर प्रयोग करते हैं। विशेषकर खेत खलिहानों में काम करने वाले व मेहनत मजदूरी करने वालों को इन्हीं पेयजल टंकियों के पानी से अपनी प्यास बुझानी पड़ती है।

जहां पर पुरानी टंकियां होती है वहां पर कीड़े मारने वाली दवा डालनी बहुत जरूरी होती है ताकि अगर काई जमी है तो आसपास उत्पन्न होने वाले कीड़ों को खत्म किया जा सके। मगर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। टंकियों की हालत एकदम खराब है। सफाई बिल्कुल भी नहीं की गई है। हर साल इसी प्रकार की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed