फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tankers parked on the road outside the HP depot have become a nuisance, increasing the risk of accidents.

Rewari News: एचपी डिपो के बाहर सड़क पर खड़े टैंकर बने मुसीबत, हादसे का बढ़ा खतरा

Wed, 22 Jul 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tankers parked on the road outside the HP depot have become a nuisance, increasing the risk of accidents.
बावल रोड पर गांव करनावास के पास एचपी डिपो के बाहर सड़क पर खड़े तेल टैंकर। स्त्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। बावल रोड पर गांव करनावास के पास स्थित एचपी डिपो के बाहर सड़क पर खड़े रहने वाले तेल टैंकर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोजाना सुबह से देर रात तक दर्जनों टैंकर मुख्य सड़क पर कतार में खड़े रहते हैं। इससे आवागमन बाधित रहता है। इनसे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि डिपो परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण टैंकर चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। बावल रोड पहले से ही भारी वाहनों के आवागमन वाला मार्ग है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर टैंकर खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है और वाहनों की कतार लग जाती है।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय स्थिति सबसे अधिक गंभीर रहती है। स्कूल बसें, एंबुलेंस, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और अन्य वाहन जाम में फंस जाते हैं। सड़क पर खड़े टैंकरों के बीच से तेज रफ्तार वाहनों का निकलना दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात के समय कई टैंकर बिना पर्याप्त लाइट या रिफ्लेक्टर के सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे अंधेरे में उन्हें देख पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से कई बार डिपो प्रबंधन और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। लोगों ने मांग की है कि डिपो परिसर में टैंकरों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाए, लोडिंग के लिए टोकन प्रणाली लागू की जाए तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed