फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Talent shown by making various models in the exhibition

Rewari News: प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

Sun, 01 Jan 2023 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Talent shown by making various models in the exhibition
कुंड। बासदूदा स्थित आस्था पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह व वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला प्रमुख मनोज कुमार यादव, स्कूल चेयरमैन राव शेर सिंह व पंचायत अधिकारी खोल करतार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। हैंड एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शनी आयोजित की। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के बनाए मॉडल व प्रतिभा की सराहना की। जिला प्रमुख मनोज कुमार ने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। कार्यक्रम में जिला पार्षद जयसिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र खोला, पंचायत समिति मेंबर मोनिका यादव, रेखा, नंदकिशोर, मनोज कुमार मोनिका सरिता, राजीव, रामस्वरूप व सरपंच रविंद्र हाथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed