फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Taking up the responsibility of cleanliness and beautification of the road, cleanliness campaign was launched

Rewari News: सड़क की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाते हुए चलाया सफाई अभियान

Sun, 01 Dec 2024 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Taking up the responsibility of cleanliness and beautification of the road, cleanliness campaign was launched
फोटो: 17रेवाड़ी। गुरुटेक के निकट सफाई अ​भियान चलाते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। शनिवार को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने स्थानीय गढ़ी बोलनी रोड़ पर विभिन्न आरडब्ल्युए एसोसिएशन के साथ मिलकर गुरुटेक के निकट स्थित पुल से लेकर राजेश पायलेट चौक तक की सड़क की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाते हुए सफाई अभियान चलाया। करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क की नियमित सफाई के लिए सात सफाई योद्धाओं की टीम को जिम्मेवारी सौंपी गई है। रेवाड़ी विधायक ने सफाई योद्धाओं को सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सार्थक पहल करते हुए शहर की विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व सफाई योद्धाओं को साथ लेकर रेवाड़ी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने तथा इस पर लगे गंदगी के टैग को हटाने के लिए रेवाड़ी में महा स्वच्छता अभियान गत शनिवार को शुरु किया था। जिसके तहत पूरे सर्कुलर रोड़ पर चार टीमें गठित कर स्वच्छता अभियान चलाकर इस मार्ग को साफ-सुथरा बनाया था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित ईडन गार्डन सोसायटी, भार्गव कॉम्पलेक्स, डिनको मोटर्स, बीएमजी एलीगेंट सिटी, जीएलएच, अमनगनी सोसायटी तथा गुरुटेक सोसायटी आदि की आरडब्ल्युए एसोसिएशनों ने राजेश पायलेट चौक से लेकर गुरुटेक के निकट स्थित पुल की सडक़ की साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण का जिम्मा लेते हुए शनिवार को सफाई अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पुल के निकट से प्रारंभ किए गए सफाई अभियान का शुरुभारंभ स्वयं झाडू लगाकर किया। उन्होंने डिवाइडरों के साथ पड़ी मिट्टी को एकत्रित किया तथा उसे उठाकर रोड़ को स्वच्छ बनाया। इस दौरान सभी आरडब्ल्युए एसोसिएशन की ओर से गोद ली गई करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सडक़ की सफाई के लिए छह सफाई योद्धाओं तथा एक सुपरवाइजर सहित सात कर्मियों की टीम नियुक्त की गई, जो प्रतिदिन इस मार्ग पर सफाई अभियान चलाएगी। रेवाड़ी विधायक ने सभी सफाई योद्धाओं को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed