{"_id":"65d63a0dc7fbf28ce707d499","slug":"take-positive-steps-to-free-the-district-from-drugs-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-201106-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला को मादक पदार्थों से मुक्ति दिलाने के लिए उठाएं सकारात्मक कदम : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला को मादक पदार्थों से मुक्ति दिलाने के लिए उठाएं सकारात्मक कदम : डीसी
Wed, 21 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी की समीक्षात्मक बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे करवाते हुए नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसलिंग करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने बारे जागरूक किया जाए।
डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति प्रचार प्रसार कर जागरूक करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि हर गांव में स्पोर्ट्स कमेटी गठित की गई है जो उचित प्रोफार्मा भरकर खेल के उपकरण उपलब्ध करवाती है। जो भी व्यक्ति गांव में ड्रग्स लेता है उसकी सूचना नजदीकी थाना प्रभारी को देनी चाहिए। उन्होंने केमिस्ट एसोसिएशन से भी अवैध इंजेक्शन उपलब्ध न करवाने की अपील की। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।