{"_id":"6ad50b120ff61a98ee0849ea","slug":"take-a-pledge-to-end-female-foeticide-alongside-the-practice-of-kanya-pujan-dr-rb-yadav-rewari-news-c-198-1-sroh1010-247362-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या पूजन के साथ भ्रूण हत्या के खात्मे का लें संकल्प : डॉ. आरबी यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या पूजन के साथ भ्रूण हत्या के खात्मे का लें संकल्प : डॉ. आरबी यादव
Sun, 18 Oct 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
कन्या पूजन करते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्थान
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से आशियाना वृद्धाश्रम में मां दुर्गा वंदना का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कन्या पूजन का महत्व बताया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव ने कन्या पूजन के साथ भ्रूण हत्या के खात्मे का संकल्प लेने की अपील की।
नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपप्रधान निखिल मांढेया, आशियाना वृद्धाश्रम के अध्यक्ष दिनेश राजपाल और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि नवरात्र के समापन पर कन्याओं के चरण धोकर उनका पूजन किया जाता है और आशीर्वाद लिया जाता है। सनातन धर्म में कन्या को मां लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती का स्वरूप माना गया है। ऐसे में समाज में भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी और श्रीराम युवा शाखा के प्रधान सीए जतिन सैनी ने कहा कि बेटियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए।
विज्ञापन
भजन गायिका सोनिया पोपली और महिला प्रधान निशा सीकरी ने माता का भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हेल्थ एंड वेलनेस कोच डॉ. सपना यादव ने बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में अजय भारद्वाज, हेमंत ग्रोवर, राजेंद्र गेरा, सुदर्शन मेहंदी रत्ता और सोनिया कपूर को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों को राम दरबार, लक्ष्मी पूजन और मां दुर्गा के चित्र भेंट किए गए।