फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take a pledge to do something big in life: Dinesh

जीवन में कुछ बड़ा करने का लें संकल्प : दिनेश

Sun, 28 Dec 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Take a pledge to do something big in life: Dinesh
पंजाबी धर्मशाला में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से आओ नए संकल्प से नई सृष्टि का निर्माण करें विषयक संगोष्ठी का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में रविवार को किया गया। इस दौरान संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि जीवन में कुछ बड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की शक्ति बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. चित्रा प्रसाद, डॉ. ललित मोहन सक्सेना रहे। कार्यक्रम में एथलीट अरुणिमा सिन्हा का उदाहरण साझा किया गया। उन्हें लुटेरों ने ट्रेन से फेंक दिया था जिससे उनका एक पांव कट गया था। इसके बाद भी अरुणिमा ने संकल्प किया कि वे एवरेस्ट पर चढ़ेंगी। लोगों ने उनका मजाक उड़ाया लेकिन संकल्प की शक्ति से उन्होंने एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के प्रधान दीपेश भार्गव, डॉ. बलबीर अग्रवाल और एसएन झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र के संचालक नरेंद्र गुगनानी ने कहा कि प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में दोहराए गए सकारात्मक विचारों में अद्भुत शक्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी, ब्राह्मण सभा की महिला प्रधान सरोज भारद्वाज, शिक्षाविद मधु गुप्ता और पूर्व नगर परिषद प्रधान सुचित्रा चांदना ने कहा कि हनुमान जी ने अपने संकल्प बल से सागर पार कर रावण की लंका तक जलाई।

उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उपप्रधान हेमंत ग्रोवर, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, विचार मंच के संयोजक शिक्षाविद नाहर सिंह और अटल सेवा सेंटर के प्रमोद सैनी को विशेष सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed