फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Swimming competition held on National Sports Day

Rewari News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई तैराकी प्रतियोगिता

Sat, 30 Aug 2025 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Swimming competition held on National Sports Day
-फोटो 56 : विजेता तैराकों को पुरुस्कृत करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह। स्रोत एसोसिएशन - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हरियाणा तैराकी संघ की ओर से तीन दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया है। पहले दिन इनविटेशनल तैराकी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता की शुरुआत भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने किया। तैराकी प्रतियोगिता में पहुंचने पर भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने सांसद धर्मबीर सिंह का सम्मान किया। सांसद ने विजेता तैराकों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


सांसद कहा कि देशभर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरे महीने खेल और फिटनेश केंद्रित प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नई राष्ट्रीय खेल नीति बना दी है जिससे सभी खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री, वॉर वेटनर महेंद्र पहलवान, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र सिंह, भिवानी जिला सचिव चेतन, जींद के जिला सचिव विनोद, सोनीपत सचिव हरबीर ढाका, निरीक्षक विकास कादयान, सुनील खत्री, सत्यनारायण शर्मा, तैराकी कोच साई जाधव, पदमपाल, विशाल और कृष्ण मुरारी सहित काफी संख्या में अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि 30 और 31 अगस्त को वाटर पोलो राज्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित 50 मीटर के ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल पर होगी।

----------------------

ये रहे विजेता

ग्रुप-6 के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हेतिका खत्री ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्रुप 4 के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दक्ष धनखड़ ने रजत पदक, 50 मीटर फ्री स्टाइल और बैक्स्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया। ग्रुप वन बॉयज के 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में गौरव ने स्वर्ण व कार्तिक ने रजत पदक हासिल किया। ग्रुप टू में युवराज खत्री ने स्वर्ण, जतिन सिहाग ने रजत पदक हासिल किया। ग्रुप-3 बॉयज के 50 मीटर बटरफ्लाई में हीमेश ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रुप-4 गर्ल्स के 50 मीटर बटरफ्लाई में काव्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्रुप 5 में वान्या ने स्वर्ण, चेंसी ने रजत पदक जीता। बॉयज ग्रुप 5 के 50 मीटर बटरफ्लाई में आदित्य ने स्वर्ण, विराज ने रजत पदक जीता। बॉयज ग्रुप-वन के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तेजस खत्री ने स्वर्ण पदक जीता। गर्ल्स ग्रुप्स-6 की 50 मीटर बटरफ्लाई में किंजल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बॉयज ग्रुप्स-5 के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भावेश जून ने स्वर्ण, आदित्य ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में झज्जर, सोनीपत ,जींद, भिवानी और गुरुग्राम से काफी तैराकों ने भाग लिया।



-फोटो 56 : विजेता तैराकों को पुरुस्कृत करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed