फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sweat is not waste from light cut

अब गर्मियों में बिजली कट से नहीं छूटेंगे पसीने.

Fri, 08 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sweat is not waste from light cut
अतिरिक्त फीडर बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अब गर्मियों में शहरवासियों के पसीने न छूटे, इसके लिए बिजली निगम ने अभी से कमान संभाल ली है। शहर के फीडरों से प्रतिदिन लगभग 6 लाख यूनिट से अधिक बिजली खर्च होती है। गर्मियों में यह खपत पचास फीसदी तक बढ़कर नौ लाख यूनिट प्रतिदिन से ज्यादा चली जाती है।
विज्ञापन


गर्मियों में इतना अधिक लोड बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर जलने या शॉर्ट सर्किट से लगने वाले कटों से निजात दिलाने के लिए विभाग ने तीन सब डिविजन सिटी-1, सिटी-2 एवं सब-अर्बन ने अलग-अलग फीडर तैयार कर लोड बढ़ने पर वाइफरकेशन करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत जिस फीडर में लोड बढ़ेगा, उसमे अतिरिक्त फीडर से बिजली सप्लाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर निगम ने 100 केवी. ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए 200 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने काम शुरू कर दिया है। सिटी-2 और सब अर्बन में अतिरिक्त फीडर बनकर तैयार है और लोड बढने पर यह काम करेंगे। जबकि सिटी-1 में 15 दिन में अतिरिक्त फीडर का काम पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में शहर और इसके आस-पास लगते करीब 100 गांवों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली पूरी लेकिन लोड बढ़ने से जल  जाते हैं ट्रांसफॉर्मर
सिटी-1,सिटी-2 एवं सब अर्बन एरिया में लगभग अस्सी हजार कनेक्शन आते हैं। सब अर्बन में 38 हजार, सिटी-2 में 21 हजार एवं सिटी-1 में इनकी संख्या लगभग 22 हजार हैं। इन तीनों एरिया में प्रतिदिन 6 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। निगम का मानना है कि शहरी क्षेत्र होने के कारण कूलर, ऐसी एवं अन्य उपकरण के चलने से खपत में पचास फीसदी तक की बढ़ोतरी होकर यूनिट की संख्या 9 लाख के पार कर जाती है।

वहीं सब अर्बन में 51 फीडर एवं तेरह सब स्टेशन आते हैं। जबकि सिटी-1 में अनाज मंडी,ब्रॉस मार्केट, आइसीडी एवं अग्रवाल मेटल सहित 6 फीडर हैं। वहीं सिटी-2 लगभग 76 फीडर हैं। बिजली निगम अधिकारियों का मानना है कि शहर में बिजली सप्लाई करने के लिए बिजली पूरी है, लेकिन लोड बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट हो जाता है। जिसके चलते तमाम कोशिशों के बावजूद कई घंटों तक बिजली की सप्लाई बाधित रहती है।

कालूवास, सेक्टर-10, 12 एवं बालियार कलां सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा शहर को
सिटी-1 में आने वाले फीडरों पर लोड कम करने के लिए निगम की ओर से पिछले तीन महीनों से एक अतिरिक्त फीडर बनाने का काम चल रहा था, जो कि 15 आगामी 15 दिन में पूरा हो जाएगा। नया फीडर बनाने के लिए कालूवास सब स्टेशन से लाइन खींची गई हैं। वहीं सिटी-2 में लोड अधिक बढ़ने के कारण 100 केवी ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम चल रहा है।

शहर के मॉडल टाउन में घरेलू एवं व्यवसायिक गतिविधियां होने के कारण यहां के ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम चल रहा है। इधर लोड कम करने के लिए सेक्टर-10,12 से बिजली का वाइफकेशन किया जाएगा। वहीं सब अर्बन एरिया में दिल्ली रोड पर ज्यादा लोड होने के कारण बालियार कलां सब स्टेशन से लाइन खींचकर वाइफकेशन करने की तैयारी की जा रही है। यहां पर वाइफरकेशन की मतलब नया फीडर तैयार कर लोड बढने पर लोड वाली बिजली को दो हिस्सों में बंाटना होता है।

वर्जन
गर्मी के सीजन में बिजली की खपत पचास फीसदी तक बढ़ जाती है। जिसके चलते फॉल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई बाधित होती है। बिजली पर्याप्त है, इस बार पावर कट की समस्या न हो इसके लिए अतिरक्ति फीडर तैयार कर लिया गया है।
-राजेश गुप्ता, एसडीओ, सिटी-1
----------
वर्जन-
पावर कट की समस्या से शहरवासियों के बचाने लिए इस बार पहले ही तैयारी कर ली गई है। ट्रांसफॉर्मर रिप्लेस करने के साथ ही सेक्टर10,12 सब स्टेशन से बिलली वाइफरकेशन की जाएगी।

-जगदीप रोहिला, एसडीओ,सिटी-2
------------------
वर्जन-
लोगों को गर्मियों में बिजली कट की समस्या को दूर करने के सरकार ने निर्देश दिए हुए हैं। उसी के तहत सब अर्बन में कट की समस्या को दूर करने के लिए बालियार कलां से बिजली वाइफरकेशन की जाएगी।
बुधराम, एसडीओ, सब अर्बन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed