फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Swearing-in of municipal chairman

नगरपालिका चेयरमैन का शपथ ग्रहण ठंडे बस्ते में

Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Swearing-in of municipal chairman
पिछले दिनों से चर्चा में रहे और विवादित धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह का शपथ ग्रहण ठंडे बस्ते में चला गया है। अदालत के आदेश के 19 दिन बीतने के बावजूद अभी तक नोटिफिकेशन नहीं किया गया है। हाल में आरटीआई से मिले सबूतों के आधार पर कंवर सिंह की शैक्षणिक योग्यता पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नपा धारूहेड़ा के पहले आम चुनाव 2008 में कंवर सिंह ने भी वार्ड नंबर 7 से पार्षद के चुनाव के लिए नामांकन किया था, जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ घोषित किया था। सवाल यह उठ रहा है कि कंवर सिंह 2008 में अशिक्षित थे फिर 2020 में मैट्रिक कैसे पास हो गए। संदीप बोहरा की तरफ से नपा से आरटीआई मांगी गई थी, जिसमें कंवर सिंह ने अपने कागजात मेें अशिक्षित दिखाया है। संदीप बोहरा ने सवाल किया कि बिना एक से नौवीं पास के सीधे कैसे कोई दसवीं कर सकता है। अगर कंवर सिंह के पास दसवीं से पहले का कोई प्रमाणपत्र है तो उसे पेश करना चाहिए, ताकि सत्य सामने आए। संदीप बोहरा ने बताया उनकी ओर से अदालत में री पीटिशन दायर की गई, जिसका तीन या चार दिन में जवाब मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने एक तरफा फैसला देकर कंवर सिंह की जीत दर्ज करवा दी, लेकिन अभी तक उनके नाम कोई नोटिफिकेशन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed