फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Survey done in 4,72,678 houses in June, notice to 300 on getting larvae

Rewari News: जून में 47,2678 घरों में किया सर्वे, लार्वा मिलने पर 300 को नोटिस

Fri, 30 Jun 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Survey done in 4,72,678 houses in June, notice to 300 on getting larvae
रेवाड़ी। जिले में पिछले तीन चार सालों से मलेरिया पर काफी हद तक रोक लगी है। इसका मुख्य कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान को माना जा रहा है। अब तक जिले में मलेरिया का एक भी केस नहीं मिला है। अभियान के तहत टीम ने जून में 4,72,678 घरों में सर्वे किया। इस दौरान लार्वा मिलने पर 300 लोगाें को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जिला डेंगू एवं मलेरिया के नोडल अधिकारी डाॅ. दीपक वर्मा ने बताया कि जून को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक गांव व शहर में टीमें गठित की गई हैं। टीमें घर-घर जाकर मलेरिया व डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं। डाॅ. दीपक ने बताया कि इस वर्ष मलेरिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है। पिछले वर्ष मलेरिया के दो मामले सामने आए थे। विभाग की टीमें मलेरिया का लार्व ढूंढकर नष्ट करने व कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार बदलने, पानी को खुला न रखने के बारे प्रति लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि लार्वा मिलने पर संबंधित संस्थान और मकान मालिक को नोटिस दिए जा रहे हैं। इस माह टीमों ने 4 लाख 72 हजार 678 घरों में मलेरिया रोधी माह मनाते हुए सर्वे किया। इसमें 300 जगह लार्वा मिलने पर नोटिस दिए जा चुके हैं। साथ ही 48 हजार लोगों के रक्त के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनाफ्लीज मच्छर के काटने से फैलता है मलेरिया
डाॅ. दीपक वर्मा ने बताया कि मलेरिया प्लाजमोडियम कीटाणु के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से फैलता है। व्यक्ति को सर्दी के साथ तेज बुखार आना, रोगी के सिर में तेज दर्द होना, बदन दर्द होना व उल्टी आना, पसीने के साथ बुखार का उतर जाना, इस रोग के मुख्य लक्षण है। उन्होंने बताया कि रोगी को बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर रक्त की जांच करवानी चाहिए। यदि जांच में मलेरिया पाॅजिटिव आता है तो मूल उपचार 14 दिन का लेना चाहिए।

-------------------
वर्जन:
जून माह को मलेरिया रोधी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गठित की गई टीमों की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया गया है। जहां-जहां लार्वा मिल रहा है। उन लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। अभी तक 300 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को एहतियात के तौर पर घर के आसपास पानी को एकत्रित न होने दें, जिससे की लार्वा बन न सके।

- डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed