{"_id":"699f2a61f1e3bb455206afe4","slug":"surabhi-tops-in-poster-making-and-slogan-writing-rewari-news-c-198-1-rew1003-234150-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन में सुरभि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन में सुरभि अव्वल
Wed, 25 Feb 2026 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विषय समिति की ओर से पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज के समय में सहयोगी उपकरण है। इसका उपयोग किस प्रकार समाज और स्वयं के विकास के लिए किया जाए, यह हमारे विवेक पर निर्भर करता है।
कंप्यूटर विभागाध्यक्ष मोनिका ने बताया कि प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस विभाग के 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. यशपाल और सुनील ने निभाई। बीसीए फाइनल ईयर की सुरभि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीसीए प्रथम वर्ष की काजल द्वितीय तथा बीसीए प्रथम वर्ष की पुनिता तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्राचार्या द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कंप्यूटर साइंस विभाग की प्रीति, सरला, रीना, अमित कुमार, चंद्रकांत, रचना और प्रिया का विशेष योगदान रहा।