{"_id":"6a60cb7c9b10e39a620966c7","slug":"supporters-distributed-laddoos-upon-aarti-raos-appointment-rewari-news-c-198-1-rew1001-242338-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आरती राव की नियुक्ति पर समर्थकों ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आरती राव की नियुक्ति पर समर्थकों ने बांटे लड्डू
Wed, 22 Jul 2026 07:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर करते समर्थक। स्रोत : स्थानीय नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी का गठन किया गया। इसमें प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती सिंह राव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आरती राव की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों और समर्थकों में खुशी है। डीके यादव, रेणु यादव, हरिओम ने लड्डू बांटकर आरती सिंह राव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। डीके यादव ने बताया कि आरती सिंह राव स्वयं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर रह चुकी हैं। उन्होंने कई बड़े खेल आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल किए हैं। खेलों से जुड़े अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।