फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Support the truth and oppose corruption, volunteers: Prof. Anirudh

सच्चाई का साथ दें और भ्रष्टाचार का विरोध करें स्वयंसेवक : प्रो. अनिरुद्ध

Tue, 29 Mar 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Support the truth and oppose corruption, volunteers: Prof. Anirudh
केएलपी कॉलेज के शिविर में उपस्थित स्वयंसेवक। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव चांदवास में चल रहे केएलपी कॉलेज के एनएसएस के सात दिवसीय शिविर समापन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह के सत्र में प्रो. अनिरुद्ध यादव ने मुख्य अतिथि रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को हमेशा सच्चाई का साथ देने और भ्रष्टाचार का विरोध करने का आह्वान किया। साथ ही देश सेवा के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वयं लिखित ‘हमारे अंधविश्वास एवं कुरीतियां’ नामक पुस्तिका भेंट की। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर महेंद्र ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद आईजीयू से डॉ. दीपक गुप्ता पूर्व कार्यक्रम संयोजक व डॉ. विजेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को उनके समाज के प्रति अपने कर्तव्य के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों को बहुत से महत्वपूर्ण तथ्य बताएं, जो उनके आने वाले जीवन में उनका मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने एनएसएस की उपयोगिताओं के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी। एनएसएस ऑफिसर मोनिका कुमारी ने उनको स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम के सत्र में गांव के सरपंच, नंबरदार व केएलपी कॉलेज के प्राचार्य अभय सिंह का स्वागत प्रोग्राम ऑफिसर मोनिका कुमारी ने किया। उन्होंने सात दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट उनके सामने प्रस्तुत की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिंह ने स्वयंसेवकों के द्वारा बनाए गए अनुशासन की सराहना की। उन्होंने तीनों प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जया शर्मा, मोनिका कुमारी व महेंद्र को भी उनके द्वारा किए गए काम के लिए सराहा। उन्होंने स्वयंसेवकों को जीवन में हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से बाल विवाह के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से नाटक के माध्यम से लोगों बाल विवाह के प्रति जागरूकर किया गया। साथ ही उन्होंने भाषण व कविता अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य द्वारा बेस्ट कैंपर का इनाम सृष्टि मोदी वह दीपांशु को दिया गया।
नर्मदा ग्रुप और भगत सिंह ग्रुप को मिला ‘बेस्ट हाउस इन मेस’ का पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान ‘बेस्ट हाउस इन क्लीननेस’ का पुरस्कार यमुना ग्रुप और विवेकानंद ग्रुप को दिया गया, जबकि बेस्ट हाउस इन मेस का पुरस्कार नर्मदा ग्रुप और भगत सिंह ग्रुप को दिया गया। वहीं, बेस्ट स्वागत करता का पुरस्कार सरस्वती ग्रुप को दिया गया, जबकि बेस्ट ऑल राउंडर का पुरस्कार अमन व रमा को दिया गया। बेस्ट मेस इंचार्ज का पुरस्कार चिराग को और बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार सुनील और ज्योति को दिया गया। वहीं, बेस्ट एंटरटेनर का पुरस्कार हर्ष को दिया गया। इसके बाद तीनों प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जया शर्मा, मोनिका कुमारी, महेंद्र ने प्राचार्य डॉ. अभय सिंह को सम्मानित किया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल व खंजाची हेमंत अग्रवाल ने महाविद्यालय के प्राचार्य, तीनों कार्यक्रम अधिकारियों व एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों को शिविर के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी।

‘युवा विकास की धूरी’
रेवाड़ी। शहर के अहीर कॉलेज की दोनों एनएसएस यूनिटों ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय श्रमदान शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ कॉलेज के सचिव राघवेंद्र राव ने किया। उन्होंने पेड़-पौधों के संरक्षण को बढ़ावा देने की स्वयंसेवकों से अपील की। इस मौके पर एनएसएस यूनिट एक के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक यादव ने कहा कि युवा विकास की धुरी हैं, जो देश और प्रदेश के तरक्की की दिशा और दशा तय करते हैं। एनएसएस की यूनिट दो की कार्यक्रम अधिकारी मीना यादव ने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज को स्वच्छता का संदेश देना चाहिए। शिविर के दौरान कॉलेज की मुख्य सड़क के साथ कांग्रेस घास को उखाड़ा गया। कार्यक्रम में प्रो. अतर सिंह, प्रो. कमलेश, प्रो. संगीता, प्रो. रजनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed