फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Supervisor dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत

Sat, 26 Mar 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Supervisor dies in truck collision
विक्रम का फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ट्रक की टक्कर लगने से शुक्रवार को एक कंपनी के सुपरवाइजर की मौत हो गई है। नारायण विहार के पास वह सड़क किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान वे धारूहेड़ा में अपने मामा के लड़के से मिलने के लिए आए थे। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज केस के अनुसार दिल्ली के करावल नगर निवासी विक्रम सिंह (40) दिल्ली में ही एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत थे। शुक्रवार को वह अपने मामा के लड़के यूपी के कौशांबी निवासी नागेन्द्र सिंह से मिलने के लिए धारूहेड़ा के नारायण विहार में आए थे। बीती रात दोनों नारायण विहार में ही एक शराब ठेके के पास सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने विक्रम सिंह को टक्कर मार दी, जबकि बचने के लिए नागेन्द्र दूसरी तरफ जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

इस दौरान नागेन्द्र ने तुरंत ही विक्रम को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने नागेन्द्र की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को नागेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सेक्टर-6 थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हालांकि अभी आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed