{"_id":"67a1083233010be4a90860d6","slug":"super-100-level-1-examination-will-be-held-tomorrow-at-six-centers-rewari-news-c-198-1-rew1001-214793-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुपर-100... छह केंद्रों पर कल होगी लेवल-1 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुपर-100... छह केंद्रों पर कल होगी लेवल-1 की परीक्षा
Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सुपर-100 के नए बैच के लिए 5 फरवरी को जिले के 6 केंद्रों पर लेवल-1 की खंडस्तरीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले से 1590 विद्यार्थियों ने आवेदन आए हैं।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करेंगे। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, जिन विद्यार्थियों का नाम उपस्थिति सूची में नहीं है, लेकिन विद्यार्थी द्वारा परीक्षा में बैठने से पहले एडमिट कार्ड प्रस्तुत करता है तो उस विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षक की ओर से ऐसे विद्यार्थियों के लिए अलग सूची तैयार की जाएगी। यह परीक्षा जीएसएसएस रेवाड़ी, जीजीएसएसएस रेवाड़ी, जीएसएसएस खोल, जीएमएसएसएस जाटूसाना, जीएसएसएस बावल, जीएसएसएस खोल स्थित विद्यालयों में आयोजित होगी।
आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को दो चरणों की परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा। दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ
राजकीय विद्यार्थियों के विद्यार्थी राज्य सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग निशुल्क में प्राप्त कर सकेंगे। एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थी को निशुल्क रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को निशुल्क बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मई में नया बैच होगा शुरू : परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित विद्यालय के मुखिया इस परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। 20 फरवरी को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा 5 अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को जारी होगा। मई में नया बैच शुरू होगा।
खंड-- आवेदन
बावल-- 427
जाटूसाना-- 201
खोल-- 204
नाहड़-- 236
रेवाड़ी-- 522
वर्जन
सुपर-100 के नए बैच के लिए 5 फरवरी को जिले के 6 केंद्रों पर लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।

खंड
बावल
जाटूसाना
खोल
नाहड़
रेवाड़ी