{"_id":"69c91f746e2375f0ca073b26","slug":"sunita-decorated-the-courtyard-of-the-house-with-the-beauty-of-flowers-rewari-news-c-198-1-rew1001-235869-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुनीता ने घर के आंगन को फूलों की खूबसूरती से सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुनीता ने घर के आंगन को फूलों की खूबसूरती से सजाया
Mon, 30 Mar 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Mar 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
सुनीता
रेवाड़ी। कुतुबपुर निवासी सुनीता (38) ने अपने घर के आंगन को फूलों की खूबसूरती से सजाया है। वह पिछले करीब सात वर्षों से अपने घर में गुलाब, गेंदा, गुडहल व विभिन्न प्रकार के फूल-पौधे लगा रही हैं। उनकी मेहनत का परिणाम अब दिखाई देता है। उनका घर रंग-बिरंगे फूलों से महकता है और प्रकृति के बीच सुकून नजर आता है।
अपनी इस खूबसूरत बगिया को बनाए रखने के लिए सुनीता रोजाना सुबह और शाम करीब एक-एक घंटा देती हैं। इस दौरान वे पौधों को पानी देना, उनकी देखभाल करना और नई पौध तैयार करने जैसे काम करती हैं। वह इसमें किचन वेस्ट व गोबर की खाद का इस्तेमाल करतीं हैं।
सुनीता का कहना है कि फूल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हरियाली और फूलों की खुशबू से मन को शांति मिलती है और दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है। जब भी वे अपने पौधों के बीच समय बिताती हैं तो उन्हें एक अलग तरह की खुशी और सुकून का अनुभव होता है।
विज्ञापन
शहर का वातावरण काफी हद तक सुधर सकेगा
सुनीता का कहना है कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इससे न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। अगर हर घर में थोड़ी-सी जगह पर भी पौधे लगाए जाएं तो शहर का वातावरण काफी हद तक सुधर सकता है।
नियमित पानी देना जरूरी
बावल मार्ग पर नर्सरी संचालक राहुल कुमार ने बताया कि गर्मी में फूलों की देखभाल के लिए नियमित पानी देना सबसे जरूरी है लेकिन सुबह जल्दी या शाम को ही सिंचाई करें ताकि पानी जल्दी न सूखे। तेज धूप से बचाने के लिए पौधों को आंशिक छाया में रखें या शेड नेट का इस्तेमाल करें। मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग करें। सूखे और मुरझाए फूलों को समय-समय पर हटाते रहें इससे नए फूल जल्दी आते हैं। गमलों की मिट्टी को हल्का ढीला रखें और सप्ताह में एक बार हल्की खाद दें। ध्यान रखें कि पानी जमा न हो, वरना जड़ें सड़ सकती हैं।