फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sunday market not held in main market due to strictness of administration

Rewari News: मुख्य बाजार में प्रशासन की सख्ती से नहीं लगी संडे मार्केट

Sun, 22 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sunday market not held in main market due to strictness of administration
फोटो : 22मुख्य बाजार का रविवार के दिन का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। शहर के मुख्य बाजार में प्रशासन की सख्ती के बाद रविवार को संडे मार्केट नहीं लगी। अतिक्रमण रोकने के लिए रविवार को नगर परिषद की टीम सुबह बाजारों में उतरी चुकी थी। कुछ जगह पर दुकान लगाने की कोशिश की गई, लेकिन नप टीम को देखकर नहीं लगाई गई। वहीं, नगर परिषद ने बाजार में एक बोर्ड भी लगा दिया है। बोर्ड पर सड़क पर संडे बाजार लगाने पर अदालत की अवमानना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पिछले साल आरटीआई में खुलासा हुआ था कि संडे मार्केट अवैध है। आरटीआई के माध्यम से एडवोकेट सुभाष खुराना ने पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में मामला दायर किया। एडवोकेट ने कहा की पुरानी सब्जी मंडी के पास जहां संडे मार्केट लगती है, वहां से अतिक्रमण की वजह से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कोर्ट ने इसके बाद फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए एक वरिष्ठ एडवोकेट को नियुक्त कर दिया और पूरी मार्केट की रिपोर्ट मांगी। एडवोकेट ने अपने रिपोर्ट भी पेश कर दी थी।
विज्ञापन





हमारी टीम सुबह से ही बाजारों में थी। अच्छे से जांच की गई। संडे मार्केट को पूर्ण रूप से बंद कराया जाएगा।

- संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed