फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Summer heat begins... maximum temperature reaches 37.2 degrees, breaking 11-year record

Rewari News: गर्मी के तेवर शुरू...अधिकतम पारा 37.2 डिग्री, 11 साल का टूटा रिकॉर्ड

Thu, 12 Mar 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Summer heat begins... maximum temperature reaches 37.2 degrees, breaking 11-year record
सर्कुलर रोड पर धूप से बचने के लिए छतरी लेकर जाती महिला। संवाद
रेवाड़ी। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को पूरे दिन तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और इस सीजन का अब तक का सबसे अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

11 मार्च के दिन का ही बीते 11 वर्षों का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया है। अचानक बढ़ी गर्मी से लोगों को दिन के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली। जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छांव का सहारा लेते नजर आए।
कई स्थानों पर लोग सिर को ढककर और छतरी का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए। गर्मी के कारण दुपहिया वाहन चालकों को भी धूप से बचने के लिए कपड़े से चेहरा ढकते हुए देखा गया।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार दर्ज किया गया है। बुधवार को एक्यूआई 174 दर्ज किया गया जो मंगलवार के 228 के मुकाबले बेहतर रहा। हालांकि यह स्तर अभी भी मध्यम श्रेणी में माना जा रहा है।
--------------
तेज धूप में निकलने से बचें
फिजिशियन चिकित्सक गौरव का कहना है कि मौसम में अचानक बढ़ी गर्मी के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए और शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

--------------
13 और 14 मार्च को बादल छाने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है जिससे मौसम थोड़ा गर्म बना रहेगा। 13 से 15 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को बादल छाए रहेंगे जबकि 15 मार्च को तेज धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



------------------



पिछले 11 वर्ष का 11 मार्च का अधिकतम तामपान

2026 अधिकतम तापमान : 37.2 डिग्री
2025 अधिकतम तापमान : 30 डिग्री



2024 अधिकतम तापमान : 26 डिग्री



2023 अधिकतम तापमान : 30 डिग्री



2022 अधिकतम तापमान : 30.4 डिग्री



2021 अधिकतम तापमान : 30 डिग्री



2020 अधिकतम तापमान : 29 डिग्री



2019 अधिकतम तापमान : 26 डिग्री



2018 अधिकतम तापमान : 32 डिग्री



2017 अधिकतम तापमान : 25 डिग्री



2016 अधिकतम तापमान : 26 डिग्री



2015 अधिकतम तापमान : 23 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed