{"_id":"62c5cf0ceebf951e9d2eada8","slug":"suggested-to-form-dc-committee-suddenly-arrived-in-the-park-rewari-news-rtk6515999120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में अचानक पहुंचे डीसी कमेटी बनाने का सुझाव दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में अचानक पहुंचे डीसी कमेटी बनाने का सुझाव दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। नेहरू पार्क में अचानक पहुंचे उपायुक्त अशोक गर्ग का पार्क में भ्रमण करने वाले लोगों ने स्वागत किया और उनको समस्याओं से अवगत करवाया। उपायुक्त ने शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
डीसी को पार्क में मौजूद लोगों ने समस्याओं से अवगत कराया। पार्क की जर्जर दीवार, जालियों, पार्क की टूटी पगडंडी के साथ पार्क में गार्ड की मांग की, ताकि कुत्ते और पशु पार्क में न घुस सकें। महेंद्र छाबड़ा ने कहा कि पार्क के सामने एक साइड की सड़क का निर्माण हो गया है, लेकिन दूसरी साइड का निर्माण नहीं होने से लोगोें को परेशानी हो रही है। सुनील भार्गव ने ट्रैफिक लाइट, जाम की समस्या से अवगत करवाते हुए सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशाला भिजवाने की मांग की। उपायुक्त ने कहा कि पार्क की कमेटी बनाई जाए। सभी सफाई कर्मचारियों से काम करवाने का जिम्मा उसे सौंपा जाएगा। सरकार व प्रशासन पार्क को सुंदर बनाने में सहयोग करेगा, जिसकी देखरेख में कमेटी ध्यान देगी।
उपायुक्त ने कहा कि शहर के अन्य पार्कों की समस्याओं का भी समाधान करवाया जाएगा। जिसके बाद सभी पार्कों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी, ताकि सभी शहरवासी भी प्रशासन के साथ मिलकर शहर को सुंदर बनाने में योगदान दें। उपायुक्त के साथ पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने शहरवासियों को आश्वासन दिया कि हमारा लक्ष्य शहर को सुंदर बनाना है, इसलिए वह स्वयं उपायुक्त के साथ जनता के बीच जाकर समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर परिषद ईओ अभय सिंह, एडवोकेट सुनील भार्गव, समाज सेवी महेंद्र छाबड़ा, पार्षद राजेंद्र सिंघल, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, रामचंद्र अग्गी, कृष्ण बंसीवाल, श्याम सहगल, मीनू बत्रा, जय सिंह, त्रिभुवन भटनागर सहित अन्य उपस्थित थे।