फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Submit claims and objections by

दावे-आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराएं : डीसी

Thu, 24 Sep 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Submit claims and objections by
रेवाड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने पात्र नागरिकों से निर्धारित अवधि में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करने और किसी तरह की त्रुटि होने पर दावे या आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद इनका निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। पुनरीक्षित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह नवंबर को किया जाएगा। अभियान के तहत 26 और 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। शनिवार और रविवार को होने वाले इन विशेष दिनों में सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। बीएलओ सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक फॉर्म तथा सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed