फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students won the applause of the audience with their colorful presentations.

Rewari News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाहवाही लूटी

Sat, 30 Dec 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students won the applause of the audience with their colorful presentations.
रेवाड़ी। विवेकानंद पब्लिक स्कूल लाखनौर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि समर्पणानंद महाराज (दड़ौली आश्रम) ने दीप जलाकर किया। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज योगेश यादव ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक एडवोकेट सुधीर यादव रामानंद, मोहिता यादव, पवन कुमार, नरेश कुमार व डॉ. सुषमा यादव आदि मैनेजमेंट के सदस्य भी उपस्थित रहे। निर्देशक एडवोकेट सुधीर द्वारा इस अवसर पर डॉ. अशोक मेमोरियल छात्रवृत्ति (धनराशि एक लाख पचास हज़ार प्रतिवर्ष) होनहार विद्यार्थियों में वितरित की गई। आसपास के गांव के सरपंचों, शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के बच्चो द्वारा ''आज है संडे '' पर दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। सीनियर विंग की छात्राओं ने हरियाणवीं लोक नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही विद्यार्थियों ने रामायण की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने ताइक्वांडों व स्केटिंग के हुनर को प्रदर्शित किया। स्केटिंग करते हुए बच्चों ने कई हैरतअंगेज स्टंट किए। जिसे देखकर सभी दंग रह गए और तालियां बजाने से नहीं रोक पाए। मुख्य अतिथि, निर्देशक विद्यालय की एमडी द्वारा दीपक कुमार को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के स्केटिंग व ताइक्वांडों कोच संदीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों के भविष्य निर्माण में पूरी जागरूकता से ज़िम्मेदारी को निभा रहे हैं, को भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यापिका प्राक्षि व छात्रा सिमरन व परी ने मंच का संचालन किया।


शूटिंग अकादमी शुरू करने की घोषणा

कार्यक्रम के समापन पर डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज योगेश यादव ने बच्चों पर डॉक्टर या इंजीनियर बनने का दबाव न देने बल्कि उनकी प्रतिभा व हुनर को विकसित करने की सलाह दी। सभी प्रतिभागियों को व विद्यालय के मेधावी छात्रों को निर्देशक द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों ने भी कुछ पारितोषिक देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को शूटिंग में निपुण बनाने के लिए निर्देशक राव शूटिंग अकादमी के रमन कुमार की देखरेख में नए सत्र से विद्यालय में शूटिंग अकादमी शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed